कसया। क्षेत्र के दुर्गवलिया में चल रहे गन्ना पड़ताल की हकीकत जानने शनिवार की दोपहर डीसीओ दिलीप सैनी पहुंचे। यहां सब कुछ संतोष जनक मिला। पड़ताल कर रहे अखिलेश चौधरी एफडीएस से पड़ताल के बाबत जानकारी हासिल की और बिना त्रुटि के ससमय पड़ताल करने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद किसानों से पड़ताल की रसीद लेने का आव्हान किया साथ ही अपने अपने खेतों में पड़ताल के समय रहकर सही से पड़ताल कराने की अपील की। इस दौरान ब्लाक इंचार्ज अजय सिंह, सुपरवाइजर विपिन सिंह, किसान बृजमोहन यादव, आशिक अली, द्वारिका चौहान, रमेश चौधरी, मजीद मिस्त्री, शमशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।