खड्डा तहसील सभागार में जनसुनवाइ करती राज्य महिला आयोग की सदस्य ।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : मूंगताल के इसी स्थान पर प्रस्तावित है पुल।
पडरौना/खड्डा। तहसील सभागार में शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी की अध्यक्षता में शिकायतों की जनसुनवाई हुई। निराश्रित महिलाओं, पेंशन, घरेलू हिंसा, सीएम बाल सेवा योजना, विवाद से संबंधित प्रकरणों को सुना गया।
महिला आयोग की सदस्य ने शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 17 मामले आए। सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राजस्व विभाग के दो, पुलिस विभाग के छह, राशन कार्ड से संबंधित सात, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का एक व सीएचसी खड्डा में महिला डाॅक्टर को लेकर एक सहित 17 मामले दर्ज हुए। आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई में निस्तारित न होने वाले 10 मामलों में एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के लिए संबंधित विभागों के जिम्मेदारों को निर्देशित किया है। इस मौके पर एसडीएम रामवीर सिंह, अल्पसंख्यक एवं बचत अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ आशीष कुमार पटेल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पारसनाथ, जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र, एसएचओ आरपी सिंह, डीएमसी डॉ. रामदास, नलिन सिंह , सेंटर प्रबंधक रीता यादव , वंदना, राजू कुमार आदि रहे।