समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोटवा टिकमपार गांव की एक महिला ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट, धमकी देने और उत्पीड़न की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
शाहिन परवीन ने तहरीर में कहा है कि दो वर्ष पहले उसका निकाह पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोटवा टिकमपार निवासी मुन्ना अंसारी पुत्र शमसुल अंसारी के साथ हुआ था। उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। डेढ़ साल तक सबकुछ ठीक चलता रहा। उसके ससुर आसाम में रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने छह माह पूर्व पति व सास को उकसाते हुए दहेज के लिए तीन लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित कराने लगे।
रुपये न देने पाने की बात कहने पर 21 अप्रैल की शाम को पति व सास ने घर में बंदकर मारापीटा। दूधमुंहे बच्चे को भी चोटें आईं। इस संबंध में पटहेरवा के थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति मुन्ना अंसारी, सास शायदा खातून, ससुर शमसुल अंसार, व साजोप अंसारी पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद