उजारनाथ। क्षेत्र के मोगलपुरा चौराहा-जवार भैंसहा संपर्क मार्ग स्थित कुर्मी टोला के पास सड़क पर बने गड्ढे की बृहस्पतिवार को मरम्मत करा दी गई। सड़क पर बने इस गड्ढे से बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे थे।
इस समस्या को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में उठाया था। खबर का संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी ने बृहस्पतिवार को ठेकेदार को मौके पर भेजकर सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत करवा दी। गांव के रफीक अली, असलम अंसारी, विनय श्रीवास्तव, इंद्रजीत कुशवाहा, योगेश गुप्ता, सुनील प्रसाद, जितेंद्र गुप्ता, केदार गुप्ता, अब्बास अली, कमलेश पटेल, प्रभु यादव आदि ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।