फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीपा पुल की मरम्मत शुरू, आज से हो सकेगा आवागमन

Sun, 26 Oct 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बांसी नदी के गोलाघाट पर बने क्षतिग्रस्त पीपा पुल की मरम्मत शनिवार से शुरू हो गई। इस पुल से आवागमन रविवार से चालू हो जाएगा। इसके बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा मॉडल राकेट्री प्रतियोगिता के दौरान पिपराघाट व नरवाजोत समेत अन्य गांवों के लोगों के लिए रूट डायवर्जन कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली ग्रामसभा के गोलाघाट के बांसी नदी पर पीपा पुल का निर्माण कराया गया। इससे राजपुर बगहा, राजपुरखाश, गोलाघाट, जोगनी, इमिलिया टोला, तीनटोलिया, बुटन टोला, प्रभुनाथ चौराहा, मोतीराय टोला, बेनिया पिपरा, नौका टोला, नरवा जोत आदि गांवों के लोग आवागमन करते हैं। करीब दो माह पहले जोगनी गांव के सामने पीपा पुल का एप्रोच धंस गया। इससे करीब छह मीटर तक पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद लोगों का आवागमन इस पुल के रास्ते पूरी तरह ठप हो गया था। छोटी नाव से नदी पार कर रहे थे। परेशान क्षेत्र के लोग इस पुल की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की थी। प्रशासन ने शनिवार को क्षतिग्रस्त पीपा पुल का मरम्मत शुरू करा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य रविवार तक पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद इस रास्ते आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें