पडरौना। लोकसभा चुनाव में अधिग्रहित होने वाले वाहनों के मालिकों के लिए अच्छी खबर है। चुनाव आयोग ने वाहनों का किराया इस बार 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। जिले में लोकसभा चुनाव में 709 बड़ी और 600 छोटी गाड़ियों की जरूरत है। इसके अलावा रिजर्व और पुलिस विभाग को भी वाहन एआरटीओ विभाग को मुहैया कराने हैं। जिले के अलावा दूसरे जिलों से 300 वाहन मंगाने की तैयारी चल रही है।
अधिग्रहित होने वाले वाहनों का रोजाना किराया के साथ ईंधन अलग से दिया जाएगा। किराया वाहन मालिकों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। पूर्व में कम किराया मिलने से लोग वाहनों को अधिग्रहण से बचाने का प्रयास करते थे। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए स्कूली बसों को अधिक संख्या में अधिग्रहित किया जाता है। आयोग ने इस बार वाहनों के किराए में इजाफा कर दिया है। 30 फीसदी से अधिक तक किराया बढ़ाया गया है। चालक को छोड़कर किराए की राशि सीट व वजन ढोने के अनुसार तय की गई है। पेट्रोल-डीजल अलग से दिया जाएगा। 15 से 24 सीटर बसों को को अब रोजाना 1697 रुपये, 25 से 34 सीटर बसों को रोजाना 1912, 35 से 40 सीटर बसों को 2139 रुपये, 41 से 45 सीटर बसों को 2213 व 46 सीटर बसों को रोजाना 2510 रुपये किराया मिलेगा।
0
2022 के विधानसभा चुनाव में किराया
पिछले विधानसभा चुनाव में 15 से 24 सीटर बसों को 1212 रुपये, 25 से 34 सीटर बसों को 1366 रुपये, 35 से 40 सीटर बसों को 1528 रुपये, 41 से 45 सीटर को 1581 रुपये व 46 से अधिक सीट वाली बसों को 1793 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया गया था। 75 क्विंटल तक माल ढोने वाले वाहनों को 1404, रुपये 75 से 120 क्विंटल तक के मालवाहकों को 1497 रुपये, 120 से 162 क्विंटल तक को 1737 रुपये दिए गए। 1200 सीसी के पेट्रोल चलित वाहनों को 1130 व 1450 सीसी क्षमता वाले डीजल वाहनों को 1303 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया गया था।
0
लोकसभा चुनाव में अधिग्रहित होने वाले वाहनों का किराया करीब 30 फीसदी तक बढ़ाने की जानकारी मिली है। इस बार चुनाव में लगने वाले वाहनों को बढ़े किराए के हिसाब से भुगतान होगा। आयोग की ओर से बढ़े किराए की सूची जारी कर दी गई है। -मोहम्मद अजीम, एआरटीओ।
0
वाहन प्रतिदिन का किराया
वाहन .................................प्रतिदिन का किराया
15 से 24 सीटर बस .................. 1697
25 से 34 सीटर बस................... 1912
35 से 40 सीटर बस ................. 2139
41 से 45 सीटर बस .................. 2213
46 सीटर से अधिक बस .............. 2510
75 क्विंटल वजन के भार वाहन ...... 1572
75 से 120 क्विंटल के भार वाहन ...... 1677
120 क्विंटल से अधिक भार वाहन ...... 1944
ट्रैक्टर ......................................... 537