फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 24 घंटे के भीतर हटाएं बैनर-पोस्टर

Tue, 11 Apr 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक करते जिला​धिकारी।
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के सिलसिले में नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट में हुई। इसमें बताया गया कि मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज में होगा। पहला प्रशिक्षण 17 व 18 तथा दूसरा 24 से 27 तक अप्रैल चलेगा। डीएम रमेश रंजन ने 24 घंटे के भीतर चुनाव प्रचार से संबंधित बैनर-पोस्टर हटाने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम रमेश रंजन ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए मतदान और मतगणना कार्मिकों की तैनाती व प्रशिक्षण के लिए परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी को निर्देश दिए गए हैं। परियोजना निदेशक ने बताया कि मतदान कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण 17 व 18 अप्रैल को होगा। दूसरा प्रशिक्षण 24, 25, 26 एवं 27 अप्रैल को होगा। जनपद में 611 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब तीन हजार कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से रेंडमाइजेशन, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने सभी एसडीएम को प्रचार-प्रसार से संबंधित बैनर-पोस्टर 24 घंटे के अंदर हटाने के निर्देश दिए। नामांकन से संबंधित तैयारियों के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्वाचन खर्च पर निगरानी के लिए निर्देशित किया गया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का डाटा निकालने के लिए एडीएम देवी दयाल वर्मा को निर्देशित किया गया। डीएम ने मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, पंखा, यूरिनल आदि का समय से इंतजाम कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम देवी दयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सभी एसडीएम, नोडल और सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें