फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बहुउद्देशीय हब के लिए सिर्फ प्रस्ताव ही बन पाया

Tue, 11 Apr 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक छत के नीचे अस्पताल, बाजार और शिक्षा उपलब्ध कराने की है योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बिहार बॉर्डर पर बसे जिले के रजवटिया गांव में बहुउद्देशीय हब बनाने की योजना प्रस्ताव में अटकी है। रजवटिया में 100 एकड़ भूमि चिह्नित तो कर ली गई है, लेकिन निर्माण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। बॉर्डर के विकास को लेकर बनी इस योजना में एक ही छत के नीचे फूड हब, कृषि मंडी, मॉल, पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, पुलिस चौकी, स्टेडियम, होटल, पार्क, मल्टीसिटी हॉस्पिटल, ट्रामा सेंटर, पार्किंग स्थल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, मॉडल स्कूल, कॉलेज व मनोरंजन आदि की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

यूपी और बिहार की सीमा तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के रजवटिया में बहुद्देशीय हब को बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है। इस हब में मिलने वाली सुविधाओं को देखते हुए हर विभाग से इस संंबंध में कार्रवाई की अपेक्षा पूर्व डीएम एस राजलिंगम ने की थी। उनके बाद से डीएम रमेश रंजन ने भी इस संबंध में विभागों को निर्देश जारी किए हैं। क्योंकि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, विकास, पर्यटन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों की सहभागिता से निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

...
इन विभागों की तरफ से होंगे ये निर्माण
- स्वास्थ्य विभाग की ओर से मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल व ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा।
- माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर राजकीय विद्यालय बनेगा।
- बेसिक शिक्षा विभाग संविलयन विद्यालय बनवाएगा।
- कृषि विभाग की ओर से मल्टीपरपज सीड स्टोर बनवाने की योजना है।
- उद्योग विभाग उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए हाॅल बनवाएगा।
-परिवहन विभा पार्किंग स्थल, कामार्शियल एरिया बनवाएगा।

...
कोट
बहुद्देशीय हब बनाने के संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। आगे की मंजूरी मिलते ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
मृत्युंजय कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें