पडरौना। शासन के निर्देश पर जिले से बंदन योजना के तहत प्रस्ताव भेजा गया है। इस योजना के तहत मथौली के श्रीराम जानकी मंदिर, खड्डा काली माता मंदिर और छितौनी के पथलेश्वरनाथ मंदिर समेत जिले विभिन्न सांस्कृतिक, पौराणिक, ऐतिहासिक स्थलों का विकास किया जाएगा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शासन की तरफ से सांस्कृतिक, पौराणिक, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर विकास कार्य करने समेत अन्य सुविधाओं का विकास करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में बंदन योजना तहत स्थलों का चयन कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश मिले थे। शासन के निर्देश का अनुपालन करते हुए जिला स्तर पर गठित समिति ने नगर पंचायत छितौनी के पथलेश्वर नाथ मंदिर, मथौली स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, खड्डा स्थित काली माता मंदिर के विकास कार्यों की संस्तुति दी है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी नगर निकायों के ईओ की तरफ से प्रस्तुत प्रस्ताव को शासन को भेज दिया गया है।