पडरौना। जिले के दस नगर निकायों में विकास कार्य करने के लिए कुल 58 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत इस धनराशि से सॉलिड वेस्ट मैनेज, पाइप लाइन, पोखरे का सौंदर्यीकरण समेत अनय निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
यह जानकारी महेंद्र सिंह तंवर ने दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद पडरौना, कुशीनगर, हाटा और नगर पंचायत रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा, मथौली, सेवरही, छितौनी व फाजिलनगर में बुनियादी सुविधाओं तहत विभिन्न कार्य सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पोखरे का सौंदर्यीकरण, पाइप लाइन बिछाने का कार्य, पंप हाउस निर्माण कार्य सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा गार्वेज टीपर, ट्रैक्टर, वाटर टैंकर, पडरौना सुभाष चौक स्थित विभिन्न निर्माण कार्य, वार्डों में सामुदायिक शौचालय, शौचालय, सीसी मार्ग निर्माण, इंटर लॉकिंग, आरसीसी नाली निर्माण, सड़क निर्माण कार्य, विद्यालयों में टायलिकरण कार्य, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य, विद्यालयों में बाउंड्रीवाल आदि निर्माण कार्य के साथ ट्रैक्टर समेत आदि की खरीदारी की जानी है। इसकी स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत कार्यों के संबंध में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर कार्यों की गुणवत्ता व मानकों के अनुरूप कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए है। इन निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए टाइड ग्रांट के तहत 30.53 करोड़, अनटाइड ग्रांट में 20.92 करोड़ और 6.38 करोड़ समेत कुल 58 करोड़ रुपये धनराशि स्वीकृत किए गए हैं।