फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धार्मिक आयोजन से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार

Wed, 19 Aug 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के जगदीशपुरम कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का पाठ कर भजन-कीर्तन किया गया। भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। विपिन तिवारी ने कहा कि धार्मिक आयोजन से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे लोगाें में आपसी प्रेम और सामाजिकता का विकास होता है। इसलिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। इसके पूर्व कॉलोनी के लोगों ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ, सामूहिक भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान आनंद मिश्र, राधेश्याम मिश्र, सुनील कुमार मिश्र, भुवनेश्वर त्रिपाठी, एके सिंह, डॉ. अभय यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें