गोईती बुजुर्ग गांव के सबया आबादकारी गांव में अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित कर
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गोईती बुजुर्ग गांव के सबया आबादकारी गांव में बीते मंगलवार को हुए अग्निकांड के बाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार मल्ल गांव पहुंचे और अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह सैथवार, विनय कुमार मल्ल, पूर्व प्रधान गोईती बुजुर्ग साबिर अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद