फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश के बाद गर्मी से राहत, दोपहर बाद निकली धूप

Sat, 27 Jun 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बारिश के बाद लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को भोर में बारिश के बाद सुबह आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर बार धूप निकलने से उमस बढ़ गई। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल थे, लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

उमसभरी गर्मी और लू के चलते लोग परेशान रहे, शुक्रवार को भोर में हवा के साथ बारिश होने से बारिश धान की नर्सरी, मक्का और अन्य खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।
खेतों में नमी बढ़ने से बुआई और रोपाई के कार्य में भी तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी, लेकिन अधिकांश किसानों ने बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया। सुबह से बादल छाए रहने के कारण बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिन तक क्षेत्र में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई और लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें