पडौना। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बृहस्पतिवार को देवरिया कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार के बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय व महिला बैरक का निरीक्षण कर बंदियोंके भाेजन, साफ-सफाई, चिकित्सा, सुरक्षा और उनको दी जाने वाली विधिक सहायता के बारे में जानकारी लेकर जेल अधीक्षक को जेल मैनुअल के अनुसार भोजन, नाश्ता आदि देने का निर्देश दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रभात सिंह ने जेल में निरूद्ध बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा, लेकिन बन्दियों ने उन्हें कोई समस्या नही बताई। उन्होंने कहा कि यदि किसी बन्दी की पैरवी के लिए अधिवक्ता नही है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से सरकारी खर्चे पर अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विचाराधीन बन्दियों से मिले और जो बन्दी रिहाई के पात्र हैं उनको रिहा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।