फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विकास कार्यों में अनियमितता के खिलाफ क्रमिक अनशन

Wed, 27 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तिवारी पट्टी ग्राम सभा में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों ने एक माह के भीतर दूसरी बार क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो बुधवार से यह अनशन आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2005 से 2010 के बीच आवंटित आवासों तथा वर्ष 2015 से 2021 के बीच कराए गए शौचालय निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं हुई हैं। इन मामलों की जांच की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले आठ माह से अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। इस प्रकरण की जांच के लिए बीच में जिला स्तर पर एक जांच समिति भी गठित की गई थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि जांच टीम बिना बिल-वाउचर की गहन जांच किए ही औपचारिकता पूरी कर लौट गई। इससे नाराज होकर ग्रामीण 22 अप्रैल को सुग्रीव जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम सभा के पंचायत भवन पर आमरण अनशन पर बैठ गए थे। बाद में तमकुहीराज की एसडीएम आकांक्षा मिश्रा के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अनशन स्थगित कर दिया था। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने पुनः क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी चार सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो बुधवार से आंदोलन को दोबारा आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। अनशन में कृष्णा वर्मा, अख्तर अंसारी, सुभाष यादव, रईस ठाकुर, पिंटू प्रजापति, शौकत अली, सुदर्शन निषाद, अब्दुल मजीद अंसारी, दिनेश गुप्ता, विजय चौहान सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें