आज शिलान्यास करेंगे परिवहन मंत्री, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पडरौना रोडवेस बस स्टेशन का कायाकल्प छह करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से होगा। निर्माण शुरू कराने के लिए शासन ने एक करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। मंगलवार को प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। सोमवार को कार्यक्रम की तैयारी रोडवेज परिसर में चलती रही। निर्माण कार्य के लिए उप्र राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
वर्ष 2011 में तत्कालीन बसपा सरकार में पडरौना डिपो की घोषणा हुई थी। तब से यहां से परिवहन निगम की 21 और अनुबंधित 14 बसों का संचालन हो रहा है। इस वर्ष राजधानी एक्सप्रेस के रूप में डिपो को दो बसें मिली हैं। इससे बसों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इसके अलावा अन्य डिपो की करीब 200 बसों का आवागमन होता है, लेकिन बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है।
बरसात के दिनों में परिसर में जलभराव हो जाता है। डिपो की दशा सुधारने की मांग लंबे समय से चल रही थी।
...
ये सुविधाएं होंगी उपलब्ध
बस स्टेशन का नवीन भवन, शौचालय ब्लॉक, सीसी रोड का कार्य, आरसीसी ड्रेन का कार्य, पेयजल आपूर्ति लाइन, ट्यूबवेल व बोरिंग, रेनवाटर हारर्वेस्टिंग, चहारदीवारी व गेट, बफर स्ट्रीप, सेप्टिक टैंक व सोकपिट, हैँडपंप, वाटर पोस्ट, वाटर कूलर, वाटर प्यूरीफायर, बेंच व फर्नीचर, यूरिनल, कंप्यूटर व टीवी कंडयूटिंग, ऑडियो विजुअल व डिस्प्ले सिस्टम, पीएम सिस्टम, हाईमास्ट, डीजी सेट और सोलर पावर प्लांट का निर्माण कराया जाएगा।
...
कोट
पडरौना बस स्टेशन के नवनिर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इस पर छह करोड़ 88 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये प्रथम किस्त के रूप में जारी हुए हैं। मंगलवार को परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
-विंदू प्रसाद, एआरएम, पडरौना