पडरौना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस बार बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल में 57473 व इंटर में 48502 शामिल हुए। हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों में 51581 तथा इंटरमीडिएट में 40827 बोर्ड परीक्षा सफल हुए थे। बोर्ड की तरफ से जारी पत्र के अनुसार कक्षा 12 के छात्र जो मानविकी, विज्ञान व वाणिज्य और व्यावसायिक समेत अन्य विषयों के किसी एक प्रश्न पत्र में असफल रहे हैं। वे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा के साथ छात्र 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
0
पंजीकरण शुल्क: छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 256.50 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए छात्रों को 306 रुपये जमा करने होंगे।
0
ये छात्र कर सकते हैं आवेदन
जो छात्र यूपी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे। वे केवल एक विषय सुधार परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। जिसमें वे असफल हुए हैं। यदि वे दो विषय में फेल हो गए हैं, तो कंपार्टमेंट परीक्षा में केवल एक परीक्षा दे सकते हैं।