फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम की जांच में खाली मिले रजिस्टर

Tue, 30 Apr 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सदर एसडीएम ने सोमवार को बूथ बने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में रजिस्टर खाली मिले। इस पर नाराजगी जताया और परिसर में पेयजल के लिए लगे खराब इंडिया मार्का पंप को सही कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

पडरौना एसडीएम ब्यास नारायण उमराव ने लेखपाल सदर योगेंद्र गुप्ता के साथ बूथ वाले क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरका घूरमल, गोपालपुर, मोतीलालहा, धीरपट्टी, चौराखास, सरयाडीह, पिपरा शोभमल, चकिया, कटेया, कठकुइंया का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथ पर उपलब्ध संसाधन जैसे छाया, शौचालय, पेयजल, बिजली आदि उपलब्धता की जांच की गई है। जांच के दौरान कई विद्यालयों में एमडीएम का रजिस्टर अधूरा मिला है। इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए तत्काल भरवाया गया। जिन विद्यालयों में हैंडपंप और शौचालय खराब मिले हैं, उन्हें सही कराने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें