तमकुहीराज। नगर के हरिहरपुर वार्ड निवासी प्रमोद गुप्ता की 18 वर्षीय बेटी सरिता नगर के एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। रोज की तरह काम कर सोमवार की देर शाम को वापस लौट रही थी। अभी वह बाजार के मुख्य ओवरब्रिज चौराहा पर पहुंची थी कि पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दिया। इसमें युवती का एक पैर टूट गया और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी युवक बीच चौराहा पर उलझ। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। युवती का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक सवार युवकों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।