फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों की शिकायत सुनीं, बैंक में जगह बढ़ाने का दिया आश्वासन 

Thu, 09 Feb 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
बैंक का निरीक्षण करते रीजनल मैनेजर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुधवार को पीएनबी के रिजनल मैनेजर ने दुदही शाखा का दौरा कर ग्राहकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने बैंक के कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। आरएम ने बैंक शाखा में जगह बढ़वाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 
पीएनबी की दुदही शाखा में सोमवार को एक बुजुर्ग की भीड़ में दबने से मौत हो गई थी। मंगलवार को भी यहां एक महिला भीड़ में दबकर बेहोश हो गई थी। दिसम्बर महीने की 10 तारीख को भी यहां ग्राहकों की लंबी कतार के चलते एक महिला के साथ आए ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इन मामलों को लेकर बैंक शाखा पर आए दिन हंगाम होता रहता है। बुधवार को रिजनल मैनेजर टी बडपंडा, मुख्य प्रबंधक आरके पाठक व पडरौना सुभाष चौक ब्रांच के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुबास यादव करीब तीन बजे यहां पहुंचे।

इन लोगों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैंक अफसरों ने करेंसी की कमी की बात स्वीकारते हुए लोगों से सहयोग की अपील की। लोगों ने बैंक में जगह की कमी का मामला उठाते हुए शाखा को किसी अन्य भवन में स्थानांतरित करने की मांग की। बैंक अफसरों ने यहां जल्दी ही स्थान बढ़वाने का आश्वासन दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें