फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार पहिया वाहन पर लगेंगे रिफ्लेक्टर, लगेगी हादसों पर रोक

Mon, 14 Oct 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ठंड शुरू होने से पहले सभी चार पहिया वाहनों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ट्रक, पिकअप आदि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। रिफ्लेक्टर नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरे का प्रकोप हो जाता है। वाहन चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसों की वजह बनती है। कोहरे में हादसों को रोकना बड़ी चुनौती है। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लग जाने से सामने वाले वाहन की हेडलाइट की रोशनी में दूर से आने वाले वाहनों को देखा जा सकेगा। इससे हादसों में कमी आएगी।
चालकों बताया जा रहा है कि कोहरे में वाहन चलाने के दौरान लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें। फॉग लाइट के इस्तेमाल से वाहन चलाना आसान होगा और हादसों से बचाव भी होगा। खासतौर पर ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर ना होने के कारण कोहरे में अधिक हादसे होते हैं। इसलिए ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे भी रिफ्लेक्टर टेप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगा मिलेगा, उन पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए अभी तो वाहन चालकों को प्रेरित किया जा रहा है। बाद में अभियान चलाकर जांच की जाएगी। जांच के दौरान जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगा नहीं मिलेगा उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें