बोदरवार। बोदरवार से बनकटा जाने वाली बदहाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के पुनर्निर्माण से बोदरवार के अलावा क्षेत्र के 15 गांवों के लोगों के आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस सड़क की बदहाली की खबर को अमर उजाला ने 18 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इस सड़क से बोदरवार, मठिया, सोड़रा, बेलवानिया, मुजफ्फरनगर, खोखिया, चंद्रपुर और पोखारभिंडा सहित कई गांव के लोग नियमित आवागमन करते हैं। इस सड़क का निर्माण होने से इन गांव के लोगों के साथ स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को आवागमन में सहूलियत होगी। बोदरवार बाजार के हरिकेश सिंह, सर्वेश उपाध्याय, मृत्युंजय सिंह, सुनील विश्वकर्मा, हरि प्रसाद, प्रदीप सिंह आदि ने बताया कि करीब तीन किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क पर पानी लगने बोदरवार के रेलवे काला के अलावा क्षेत्र के मठिया और बनकटा गांव में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। अमर उजाला में प्रकाशित का संज्ञान लेकर आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य का कराया जा रहा है। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।