फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का हुआ पाठ

Wed, 24 Jun 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण मंदिर के गेट पर प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम बड़े मंगलवार को विधि-विधान से वीर हनुमान की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ व भंडारे का आयोजन हुआ। मंगलवार को शिवशक्ति नगर स्थित हनुमान मंदिर, सुमही संतपट्टी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर,सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर,राईस मिल स्थित हनुमान मंदिर, विश्वकर्मा मंदीर,रामजनकी मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर, पंचेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ किया। इस मौके पर त्रिभुवन जायसवाल, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, हीरालाल सोनी,मक्खन जायसवाल,आदित्य वर्मा,राहुल जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारा
कसया। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के सामने ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण सहायक अधिकारी शादाब खान की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया । भंडारे में छोला, चावल, हलवा, लड्डू, खीर, पूड़ी और सब्जी सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। दोपहर दो बजे से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था और देर शाम तक प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। आयोजन स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, रोटरी क्लब के वाहिद अली, दुर्गेश चतुर्वेदी, विजय गुप्ता, दिनेश यादव, सदरे आलम, डॉ. सुनील सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह, मनीष सिंह, गुलशन चौरसिया आदि लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया।
भगवान बुद्ध की पावन धरती पर आयोजित इस भंडारे में सर्वधर्म सद्भाव, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें