फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुबौली दुर्गा मंदिर संचालन के लिए रिसीवर की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
माँ दुबौली मंदिर के परिसर का जायजा लेते बीज निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह और एसओ संजय कुमार मिश - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मां दुबौली दुर्गा मंदिर संचालन के लिए रिसीवर की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

कप्तानगंज। कस्बे से सटे पटखौली गांव के मां दुबौली दुर्गा मंदिर की व्यवस्था के लिए भी रिसीवर बैठाने की तैयारी होने लगी है। क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर उप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष और कप्तानगंज एसओ ने शनिवार को मंदिर पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मंदिर की व्यवस्था संचालन के लिए रिसीवर की व्यवस्था पर विचार किया गया।
कप्तानगंज नगर के सटे पिपराइच मार्ग पर पटखौली गांव के समीप मां दुबौली देवी का मंदिर है। प्राचीन मंदिर होने के कारण नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। अन्य दिनों में भी पूजा पाठ के अलावा शादी का कार्य भी होता है। इसके चलते यहां हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। पटखौली गांव के कई लोगों ने जमीन दान देकर मंदिर का निर्माण कराया है। लोगों का आरोप था कि मंदिर के पुजारी मनमानी करते हैं। शनिवार को यहां पहुंचे बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह और एसओ संजय कुमार मिश्रा ने लोगों की शिकायतें सुनीं और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस पूरे मामले को एसडीएम के संज्ञान में लाकर समिति का गठन करते हुए रिसीवर की तैनाती की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार सिंह, रणजीत सिंह, राधेश्याम पासवान, चंद्रशेखर सिंह, मिश्री सिंह, श्याम सिंह, पुनीत मिश्रा, बैजनाथ गुप्ता, सतीश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक सिंह, रोहित सिंह, दारा सिंह, विनोद सिंह, पप्पू मिश्रा, डब्लू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें