पडरौना। एसबीआई के खाताधारक के मोबाइल पर आधार लिंक का मैसेज आया और उसके खाते से रुपये उड़ गए। पीड़ित खाताधारक ने बैंक व साइबर टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई मांग की है।
खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहा गांव निवासी हसमुद्दीन एसबीआई शाखा खड्डा के खाताधारक हैं। शनिवार की शाम उनके मोबाइल पर आधार लिंक का मैसेज आया। उन्होंने मैसेज देखा और नजरअंदाज कर सो गए। जब सो कर उठे तो देखा कि कई तरह के मैसेज आए थे और उनके खाते से कई बार ट्रांजेक्शन हुए हैं। उनके खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बैंक व साइबर टीम के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराकर अपने पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई है। संवाद