फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह लोगों पर बलवा व एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज

Tue, 05 Sep 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती चौराहे पर रविवार की शाम एक दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को छह लोगों के खिलाफ बलवा, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पड़री पिपरपाती चौराहे पर रविवार की शाम करीब तीन बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोग दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर दुकानदार धर्मेंद्र गौड़ को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिए। इस संबंध में एसओ राजकुमार बरवार ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें