फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता दिखाएं अधिकारी : सांसद

Tue, 05 Sep 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जनसुनवाई केंद्र में लोगों की ​​शिकायतें सुनते सांसद विजय कुमार दुबे।
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित सांसद जनसुनवाई केंद्र में सोमवार को सांसद ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की समस्याओं के निस्तारण में पूरी गंभीरता दिखाएं। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद से माघी कोठिलवा के जयश्री गौड़ ने शिकायत कर पट्टीदार पर उनका हिस्सा नहीं देने का आरोप लगाया। इस पर सांसद ने सदर एसडीएम और तहसीलदार को फोन कर मामले गंभीरता से लेकर निस्तारण करने की बात कही। खड्डा ब्लॉक के ग्राम सभा गैंनही जगल की बेवा सविता देवी ने पेंशन नहीं मिलने, सेवक छपरा टोला छितौनी पट्टी निवासी एक व्यक्ति ने रास्ते पर अतिक्रमण करने, महुई बुजुर्ग की प्रेमलता दुबे ने राशन नहीं मिलने, नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा पकड़ियार बाजार ग्राम प्रधान नितेश चौधरी ने बाजार में हाट बाजार के निर्माण कार्य में कुछ लोगों पर अवरोध उत्पन्न करने आदि की शिकायती की। इसी तरह बंधु छपरा के विक्रम सिंह, पटखौली के अनिरुद्ध पाठक, अमवा बाजार के सिघासन यादव, भैंसही बाजार के राकेश गुप्ता और पिपरा जटामपुर के राजेंद्र तिवारी ने सांसद से अपनी शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। सांसद ने सभी फरियादियों की बात गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान मार्कंडेय शाही, बलराम यादव, रामानुज मिश्रा, कुणाल राव, निखिल उपाध्याय, धीरज पाठक, राम बालक दास त्यागी महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें