फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 45 लाख की लागत से नपा कराएगी आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण

Thu, 19 Sep 2024 06:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में 45 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने शिलान्यास किया है।
विज्ञापन


जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका पडरौना का सीमा विस्तार किया गया है। इसमें 31 राजस्व गांव को शामिल हैं। शहर में शामिल होने के बाद से ही मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोग मांग कर रहे थे। सड़क, नाली व पेयजल आदि को लेकर की जा रही मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गईं थीं। बोर्ड की बैठक में सहमति के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में आरसीसी सड़क व नाली निर्माण का रास्ता साफ हो गया। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने शिलान्यास कर निर्माण कार्य को शुरू करा दिया है। इस संबंध में अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि सड़क व नाली निर्माण से लोगों को आवागमन और जलभराव की समस्या से राहत मिल जाएगी। शहरी क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नगर पालिका गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें