फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ दी आरसीसी सड़क

Tue, 27 Aug 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहा में जलापूर्ति पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव में बनी आरसीसी सड़क तोड़ दी गई है। इससे गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गांव के लोगों ने नाराजगी जताते हुए टूटे सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हर घर जल योजना के तहत मठिया उर्फ अकटहा में पेयजल आपूर्ति के लिए गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। अब लोगों के घर जलापूर्ति के लिए पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है। लोगों के घर तक पानी पहुंचाने के लिए पाइल लगाने के लिए गांव में बनी आरसीसी सड़क तोड़ दी जा रही है। लेकिन पाइप बिछाने के बाद ठेकेदार टूटी सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। इससे गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ हर दिन छोटी मोटी दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि गांव में सड़क खोद कर पाइप लाइन बिछाने से पेयजल की समस्या का का तो समाधान हो गया, लेकिन तोड़ी गई सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। यही हाल गौनरिया, अजीज नगर, सिकटा, मधवलिय, लंग्डी, पिपरा, अथरहा फर्दहा, गौनहा आदि गांव की है। कार्यदायी संस्था एनसीसी के एई संतोष कुमार ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव की कुछ आरसीसी सड़कों को तोड़ा गया है। अभी बारसात का समय है। बरसात समाप्त होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें