फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नगर में बनेगी आरसीसी नाली और सीसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। शहीद अमीय त्रिपाठी नगर में 52 लाख रुपये से आरसीसी नाली और सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद मोहल्ले के लोगों को जलभराव और खराब रास्ते की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान वार्ड के कई हिस्सों में सड़क पर पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय लोग नाली निर्माण और सड़क के सुधार की मांग कर रहे थे। अब नगर पालिका की ओर से आरसीसी नाली और सीसी मार्ग के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है।
प्रस्तावित कार्य के तहत पहले आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा, ताकि बारिश और घरों से निकलने वाले पानी की निकासी सुचारू हो सके। इसके बाद संबंधित हिस्से में सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इससे सड़क मजबूत होने के साथ जलभराव की समस्या में भी कमी आएगी। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य स्वीकृत होने पर खुशी जताई है। इस संबंध में ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद वार्ड के लोगों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें