फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए सड़क पर धरना

Thu, 26 May 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : Getty
विज्ञापन
रामकोला। राशन वितरण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर में रामकोला में करीब एक घंटे तक आंदोलन चला। भाजपा नेताओं की अगुवाई में जुटीं विभिन्न वार्डों की महिलाएं रामकोला तिराहे पर सड़क जाम कर धरना देने लगीं।
विज्ञापन


एक घंटे बाद पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का भरोसा देकर आंदोलन खत्म कराया। पात्र गृहस्थियों के चयन में हुई गड़बड़ी के चलते रामकोला में तीन महीने से राशन वितरण नहीं हो रहा है। बुधवार को जनता इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में यह मामला उठा था और वहां लोगों ने कोटेदारों को घेरकर हंगामा भी किया था।

बृहस्पतिवार की दोपहर में भी इसी मामले को लेकर भाजपा नेता एके बादल और ब्रह्मशंकर चौधरी की अगुवाई में आंदोलन शुरू हो गया। कोटेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामकोला तिराहे पर जुटी महिलाओं ने सड़क जाम करने के बाद धरना शुरू कर दिया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे भाजपा नेताओं का कहना था कि प्रशासनिक मनमानी के चलते गरीबों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक चले आंदोलन के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर प्रवीण गुप्ता मौके पर पहुंचे और आंदोलन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार से राशन वितरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। लाभार्थियों की सूची भी शाम तक चस्पा करा दी जाएगी। आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें