फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर बंटे ही खत्म हो गया राशन

Fri, 12 Jan 2018 12:29 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
हाटा।  कुश्‍ाीनगर के हाटा तहसील क्षेत्र के भलुही गांव में पात्रों को बांटे बगैर ही सरकारी राशन समाप्त हो गया। इसे लेकर बृहस्पतिवार को गांव के लोगों और कोटेदार में बहस हुई। कोटेदार राशन समाप्त होने की बात कह कर लोगों को वापस कर रहा था, जबकि लोगों का कहना है कि आवंटन पूरा मिलने के बाद भी राशन कम कैसे हो गया। गांव के लोगों ने आपूर्ति निरीक्षक से इसकी शिकायत की तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


भलुही गांव के में बृहस्पतिवार को कोटेदार के यहां राशन का वितरण हो रहा था। गांव के लोग कोटेदार की दुकान पर राशन लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे। अभी आधे से अधिक लोग राशन के लिए लाइन में बचे हुए थे तभी कोटेदार ने राशन समाप्त होने की बात कह कर सभी को वापस लौटाना शुरू कर दिया। इस पर लोगों ने एतराज जताते हुए कोटेदार से कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कोटेदार की दुकान में लगे स्टाक बोर्ड पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं था। इससे लोगों को दुकान को आवंटित राशन के विषय में जानकारी नहीं हो पा रही थी। गांव के लोगों और कोटेदार में काफी देर तक बहस हुई, लेकिन कोटेदार बार-बार राशन समाप्त होने की बात कहता रहा। 

अंत में सुरेश, हरिश्चन्द्र, सोमारी, अलगू, छबिलाल आदि बगैर राशन लिए ही वापस लौट गए। इस संबंध में पूर्ति निरिक्षक मोतीचक सीपी राव ने बताया कि सभी कोटेदारों को आवंटन के अनुसार पूरा राशन मिला है। अगर सूची में दर्ज लोगों को राशन नहीं मिलता है तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें