कसया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार देर शाम श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रतीक भगवाध्वज को रक्षासूत्र बांध कर धर्म, संस्कृति एवं समाज की रक्षा का व्रत लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह विभाग संघचालक डाॅ. चंद्रशेखर ने की।
मुख्य वक्ता विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मनाए जाने वाले छह उत्सवों में से रक्षाबंधन चौथा महत्वपूर्ण उत्सव है। संघ हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों को नष्ट करके ऐसे समतामूलक, समरसतायुक्त शक्तिशाली संगठित समाज के लिए कटिबद्ध है जो अपने प्राचीन वैभव को पुन: प्राप्त कर सके। रक्षाबंधन उत्सव पर स्वयंसेवक भगवाध्वज को रक्षासूत्र बांधकर धर्म, संस्कृति एवं हिन्दू समाज की रक्षा का व्रत लेते हैं। अतिथि परिचय नगर कार्यवाह पयोदकांत ने कराया एवं मुख्य शिक्षक सह नगर कार्यवाह रवींद्र रहे। इस दौरान जिला बौद्धिक प्रमुख जनार्दन, प्रधानाचार्य रामजी सिंह, जिला प्रचारक प्रवीण, नगर प्रचारक सुमित, मदन मोहन, राजन, अमित, अरुण गिरि श्रवण आदि मौजूद रहे।