यालय में पेश न होने पर जारी हुआ था वारंट
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र की एक नाबालिग का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जेल से जमानत पर छूटकर आने के बाद से वह न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।
खड्डा थाने के एसआई इजहार खान ने बताया कि वर्ष 2016 में एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर छूटकर आने के बाद से न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो रहा था। इसके बाद न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी कोदई उर्फ फूलबदन को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
उसे खड्डा-मठिया रोड से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि न्यायालय से वारंट जारी था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजा जाएगा।