खड्डा। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डोमन छपरा निवासी सद्दाम के अनुसार 31 अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह केशव छपरा से घर लौट रहा था। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए इरशाद निवासी डोमन पट्टी दरगौली व तीन अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान बचाकर वह जयप्रकाश के घर में छिप गया लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गए और उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में सद्दाम के सिर और पेट में चोटें आईं। इलाज के बाद थाने में दी तहरीर ।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने इरशाद, आयूब निवासी डोमन पट्टी दरगौली थाना हनुमानगंज तथा इरफान और इरसाद निवासी भोदसी, थाना रामकोला के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।