पड़रौना। जनपद कुशीनगर में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हाटा पुलिस ने दुष्कर्म और 67 आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त नसीम सिद्दीकी निवासी मकान संख्या सी-22, सेक्टर ई, अलीगंज, थाना अलीगंज, लखनऊ को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।