फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सराफा की दुकान से आभूषण का थैला लेकर भागे उचक्के

Thu, 22 Jun 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मनिकौरा गांव के जुड़ी चौराहे से आभूषण की दुकान से सोना,चांदी लेकर भागते अपराधी।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

पडरौना मनिकौरा गांव के जुड़ी चौराहे पर दोपहर में हुई घटना
थैले में 35 ग्राम सोना और सवा किलो चांदी के आभूषण थे
संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिहार सीमा पर स्थित मनिकौरा गांव के जुड़ी चौराहे पर बृहस्पतिवार की दोपहर में सराफा की एक दुकान से बाइक सवार दो उचक्के आभूषण रखे थैले को लेकर बिहार की तरफ भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुंचे कोतवाल छानबीन में जुट गए। दुकानदार के मुताबिक, थैले में 35 ग्राम सोना और सवा किलोग्राम चांदी के आभूषण थे।
पडरौना के गरुण नगर निवासी संजय गुप्त मनिकौरा के जुड़ी चौराहे पर आभूषण की दुकान संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे वह दुकान खोलकर दुकान के भीतर सोना, चांदी के आभूषण वाला अपना बैग रख दिए। दुकान में पूजा करने के लिए बाहर से पानी लाने चले गए। उसी समय पहले से ही ताक में बैठे बाइक सवार दो उचक्के आभूषण वाला बैग लेकर बिहार की तरफ भाग गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में इस घटना का फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि बाइक से दो लोग आए और एक अंदर गया और बैग लेकर बिहार की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाल राज प्रकाश सिंह घटना की छानबीन शुरू कर दी। दुकानदार संजय गुप्त ने बताया कि बैग में करीब 35 ग्राम सोना और सवा किलोग्राम चांदी का आभूषण था। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें