फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पटना में मिली रामकोला की किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी को 11 मई की रात एक युवक भगा ले गया था। किशोरी के भाई ने पांच युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने युवक समेत किशोरी को पटना से ढूंढ़कर रामकोला लाई। पुलिस महिला कांस्टेबल के साथ किशोरी की डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के भाई ने रामकोला पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी बहन घर में सोई थी। देर रात गांव के चार युवकों के अलावा लक्ष्मीगंज निवासी एक युवक ने घर के कमरे में लगा जंगला का छरिया तोड़कर बहन को भगा ले गया। पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस किशोरी की खोजबीन करने लगी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी और भगाने वाला युवक पटना में है। महिला कांस्टेबल के साथ पहुंची रामकोला पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने लाई। लड़की को डाॅक्टरी कराने के लिए महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल कॉलेज भेज दिया और आरोपी युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें