फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन होगा रामायण पाठ

Sat, 06 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर विशुनपुरा ब्लॉक के मंगरुआ कुटी अकबरपुर में रामायण पाठ का आयोजन होगा। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को कुटी परिसर में बैठक हुई। इसमें तैयारियों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी बांटी गई।
विज्ञापन

महंथ दीपक नाथ ने कहा कि 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर मंगरुआ कुटी पर रामायण पाठ का आयोजन होगा। इसके लिए प्रतिष्ठित रामायणी लोगों को बुलावा भेजा गया है। हवन यज्ञ के बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस दौरान हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, प्रदीप कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, गुड्डू पांडेय, अलाऊद्दीन मंसुरी, राजन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें