फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी राम विशुन शर्मा

विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दिवंगत लोकतंत्र सेनानी को गार्ड आफ आनर दिया गया। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी राम विशुन शर्मा
विज्ञापन

1975 में इमरजेंसी में गए थे जेल
प्रशासन की ओर से दी गई गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी
कसया। इमरजेंसी के समय जेल गए लोकतंत्र सेनानी का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। प्रशासन की ओर से ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजनों के मुताबिक वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
विज्ञापन

विवेकानंद नगर वार्ड (बनवारी टोला) के रामविशुन शर्मा (75) सन 1975 में देश में लगी इमरजेंसी के दौरान जेल गए थे। इनको लोकतंत्र रक्षक सेनानी से सम्मानित किया गया था। क्षेत्र के लोगों में काफी लोकप्रिय थे। जिनकी शनिवार की सुबह के लगभग 11 बजे दिल का दौरा पड़ा। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि उनकी मौत हो गई। लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर आम जनमानस की भारी भीड़ उमड़ी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय व एसएचओ सुनील कुमार राय सहित सरकारी अमला बनवारी टोला पहुंचा। शव को तिरंगे में लपेटा गया। अंतिम संस्कार बकिया नाले के धोबी घाट पर हुआ। मुखाग्नि बड़े बेटे गुलाब ने दी। इस मौके पर युवा नेता राजेश प्रताप राव, लोकतंत्र सेनानी ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, शमशेर अली, छोटेलाल शर्मा, पारस गुप्ता, जनार्दन यादव, हियुवा नेता वीरेंद्र यादव, उमेश सिंह, रामप्रवेश शर्मा, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें