फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली

Fri, 24 Apr 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। मोतीचक ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मंगलपुर में बृहस्पतिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के जनजागरूता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली को बीईओ मुकेश नारायण मिश्र और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन जागरूकता रैली विद्यालय से निकलकर गांवों की गलियों में से गुजरती हुई विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान बच्चों के सिर पर स्कूल चलो अभियान की टोपी व हाथों में शिक्षा से जुड़ी स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। बच्चों ने एक-दो-तीन-चार, शिक्षा है सबका अधिकार, मम्मी-पापा मुझे पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखवाओ, अब मत करो कोई भूल, सभी चलो सरकारी स्कूल जैसे संदेशात्मक नारों के जरिए लोगों को प्रेरित किया। रैली में प्रभारी प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति, शिक्षक प्रेमसागर, पुरुषोत्तम कुमार, कृतिलता गौतम, अरविंद, आशा सिंह, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें