कुशीनगर। आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण दुबे ने अभ्यर्थियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है, ऐसे में किसी भी प्रकार के बहकावे या दलालों से दूर रहें। पूर्व में फाजिलनगर के सीडीपीओ पर लेन-देन की शिकायत अफसरों के पास पहुंची थी। इसको लेकर विभाग की किरकिरी हुई थी। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए जनपद मुख्यालय पर बुलाया जा रहा है, वे अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी छायाप्रति भी अनिवार्य रूप से साथ लाएं। डीपीओ ने स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है और जिन्हें नियुक्ति पत्र मिल चुका है, वे भी किसी तरह के प्रलोभन या गलत सूचना से सतर्क रहें। संवाद