फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजमंगल बने कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष

Mon, 06 Oct 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के हाटा ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को हाटा ब्लाक के सभागर में कराया गया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने दावेदारी पेश की। सर्व सम्मति नहीं बन पाने की वजह से मतदान कराया गया। जिसमें राजमंगल भारती को पांच मतों से विजई घोषित हुए। इस चुनाव में कुल 85 कोटा दुकानदारों ने हिस्सा लिया। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विभूति पाठक ने की।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एक बजे से शुरू हुए चुनाव कार्यक्रम में हाटा ब्लॉक के कुल 85 कोटेदारों ने हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र चौहान और राजमंगल भारती ने नामांकन किया। जिसके लिए मतदान कराया गया। मतगणना राजमंगल भारती को 45 मत प्राप्त हुआ, जबकि सुरेंद्र चौहान को 40 मत मिले। इस प्रकार राजमंगल भारती को पांच मतों से विजई घोषित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए रविंद्र यादव (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), पंकज राय (ब्लॉक अध्यक्ष तमकुही), अब्दुल रशीद, श्री प्रताप राय, अखिलेश्वर नाथ यादव, रामेश्वर मनी और बृजभूषण कुशवाहा को प्रवेक्षक बनाया गया था। कोटेदारों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष राजमंगल भारती को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें