कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के नवागत एयरपोर्ट निदेशक राजेंद्र प्रसाद लंका ने सोमवार को कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। डायरेक्टर के पद पर अब तक एके दृवेदी, बी प्रदीप और एटीसी प्रबंधक नरेंद्र रे कार्यवाहक प्रभारी के तौर पर कार्य देख चुके हैं। इस दौरान राजीव श्रीवास्तव, वंदना साहू, अमर सिंह, संदीप, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। संवाद