फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Mon, 29 Jun 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को जागरूक करतीं पुलिसकर्मी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। मिशन शक्ति के तहत रविवार को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए रविवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी केशव कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने स्थानीय बाजारों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं व आम नागरिकों से संवाद किया। पुलिस टीम ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, स्कूली छात्राओं और महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पंपलेट भी वितरित किए गए। किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस द्वारा लोगों को साइबर अपराधों से बचने और शिकायत दर्ज कराने के लिए आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें