फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाल विवाह के प्रति लोगों को किया जागरूक

Wed, 18 Mar 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। पकड़ी वृजलाल में जिला स्तरीय कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीकिशुन यादव ने की। कार्यशाला में कुल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दुर्गेश कश्यप ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह के प्रति जागरूकता है, जिससे की समाज से इस बुराई को समाप्त किया जा सके।


ग्राम प्रधान श्रीकिशुन यादव ने कहा कि ग्रामीणों को बाल विवाह के प्रति जागरूक करने का अभियान जरूरी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमरावती ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है तथा इसके विरुद्ध कड़े दंड का प्रावधान है। उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया गया कि वे अपने आसपास इस प्रकार की किसी भी घटना की सूचना संबंधित विभाग को दें और बाल विवाह को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन



प्रतिभागियों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर चलाने पर बल दिया गया। रजत गुप्ता ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें