फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रैली निकाल शिक्षा के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली स्थित प्राथमिक विद्यालय कोहलवा के बच्चों ने बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। इस दौरान बच्चों को विद्यालय से जोड़ने व अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। खंड शिक्षाधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली विद्यालय परिसर से कोहलवा सोनहन छपिया गांव होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं ''''सब पढ़ें, सब बढ़ें'''' और ''''हर बच्चा स्कूल जाए'''' जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए गांव के मुख्य रास्तों और गलियों से होकर निकले। खंड शिक्षाधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने बताया कि ''''स्कूल चलो अभियान'''' का मुख्य लक्ष्य उन बच्चों की पहचान करना और उन्हें विद्यालय से जोड़ना है, जो अभी तक शिक्षा से वंचित हैं, या जिन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी है।
इस अभियान के तहत अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर अभय दूबे, शिव बचन पाल, इफ्तेखार अहमद, चंद्र शेखर, रमेश चंद्र, इमरान, आदर्श मणि त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें