फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला सुरक्षा के साथ साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Fri, 17 Jul 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। मिशन शक्ति के तहत पुलिस टीम कॉलेजों में जाकर छात्राओं को डिजिटल ठगी, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के उपाय बता रही है। टीम का उद्देश्य है कि हर छात्रा खुद सुरक्षित रहे और अपने परिवार को भी जागरूक करे।
विज्ञापन

साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। खासकर छात्राओं और युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसे देखते हुए महिला हेल्प डेस्क और साइबर सेल की संयुक्त टीम कॉलेजों में चौपाल लगा रही है। बृहस्पतिवार को महिला थाने की पुलिस ने शहर के गोस्वामी तुलसी इंटर कॉलेज, शाकुंतल इंटर कॉलेज गेट पर मिलीं छात्राओं के साथ संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को बताया कि किस तरह साइबर अपराधी लॉटरी, केवाईसी अपडेट, जॉब ऑफर और दोस्ती के नाम पर ठगी करते हैं।
महिला थानाध्यक्ष चंदा यादव ने छात्राओं को बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी किसी से साझा न करें। प्रोफाइल लॉक रखें, अंजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। सस्ते सामान और फर्जी वेबसाइटों के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन नंबर 112 भी नोट कराया गया। वहीं विभिन्न विद्यालयों में भ्रमण कर पुलिस टीम ने छात्राओं को एंटी रोमियो अभियान, वन स्टॉप सेंटर और महिला बीट पुलिस की जानकारी भी दी। आत्मरक्षा के लिए हिम्मत से बोलने और तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें