पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गांव निवासी पंजाब के फतेहगढ़ जिले के मंडी गोविंदगढ़ में लोहे की फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे रायपुर खास निवासी प्रवासी मजदूर सुधारण की मौत हो गई।
बुधवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद सुधारण अपने कमरे में आराम करने चले गए। दोपहर में जब उनके छोटे भाई रवि उन्हें भोजन के लिए जगाने गए तो वे अचेत अवस्था में पड़े थे। रवि उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सुधारण कई वर्षों से मंडी गोविंदगढ़ की एक लोहे की फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। उनकी मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीखपुका मच गया। परिवार के लोग उनका शव गांव लाने के लिए गोविंदगढ़ रवाना हो चुके हैं।