फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से आफत : सड़कें डूबीं, घरों में घुसा पानी, लोगों ने बदला ठिकाना

Mon, 06 Oct 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मिश्रौली में पानी में घुसकर से सामान निकालते लोग। संवाद    
विज्ञापन
पिपराघाट। सेवरही ब्लाक क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्राम सभा मिश्रौली में बारिश के कारण सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण रविवार को वह अपने जरूरी सामान बाहर निकालते नजर आए।
विज्ञापन

गांव के नगेन्द्र यादव, कमल, अमर, हरेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव सहित गांव के अन्य लोग अपने घरों से सामान निकालकर ऊंची जगह पर ले जा रहे थे। लोगों ने कहा कि बारिश से परेशानी बढ़ गई है। अब गांव में संक्रामक रोग होने का खतरा है। वहीं राजपुर बगहा में सड़क पर ही एक पुराना पीपल का पेड़ गिर जाने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। पिराघाट क्षेत्र में काफी पेड़ गिरा है। कई एकड़ गन्ने और धान की फसल गिर गई है। किसानों ने कहा कि यह बारिश फसलों को नुकसान भी पहुंचाई है। कई घरों में पानी घुसने से अफरातफरी मच गया है। इसके अलावा बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें